{"_id":"110-41649","slug":"Bulandshahr-41649-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम काटकर कैश निकालने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम काटकर कैश निकालने की कोशिश
Bulandshahr
Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोड़ (सिकंदराबाद)। एक बार फिर बदमाशों ने मंगलवार रात वैर गांव में गैस कटर से एटीएम काटकर कैश निकालने की कोशिश की। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने सीसीटीवी पर काला स्प्रे डाल दिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को वारदात का पता चला। बैंक प्रबंधक ने तहरीर दी है।
वैर गांव के पास ओरिएंटल बैंक है। वहीं पर बैंक का एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार रात सुरक्षा गार्ड एटीएम का शटर गिरा कर अपने घर चला गया। देर रात एटीएम पर पहुंचे बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम को पूरी तरह से काट कर उखाड़ लिया। एटीएम में नगदी न होने से बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा। पहचान न हो पाए इसलिए बदमाशों ने एटीएम के अंदर लगे कैमरे पर काला स्प्रे छिड़क दिया। सुबह जब ग्रामीण एटीम पर पहुंचे तो वहां टूटा पड़ा एटीएम देख उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बैंक प्रबंधक उदय कुमार ने वारदात की तहरीर दी है।