{"_id":"110-41434","slug":"Bulandshahr-41434-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के अफसर से कैश और मोबाइल लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के अफसर से कैश और मोबाइल लूटा
Bulandshahr
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर के पास मंगलवार को एक फाइनेंस कंपनी के अफसर से बाइकर्स तमंचा दिखाकर 47 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज करा पुलिस से बदमाशों को पकड़ने की मांग की है। सिकंदराबाद रोड स्थित सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के कम्यूनिटी सर्विस ऑफिसर रोहित कुमार हुसैनपुर और नूरपुर में कलेक्शन करके बाइक से लौट रहे थे। नूरपुर-गुलावठी मार्ग पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोहित कुमार को रोककर उसके पेट पर तमंचा रख दिया और रुपये से भरा बैग छीन लिया। बदमाशों ने रोहित से उसका मोबाइल व बाइक की चॉबी भी छीन ली। रोहित कुमार के अनुसार एक बदमाश हेलमेट पहने और दूसरा नकाबपोश था। बैग में 48 हजार रुपये कैश और मोबाइल था। रोहित की सूचना पर सीओ गुलावठी विमल श्रीवास्तव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और काबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। बता दें कि इससे पूर्व भी हुसैनपुर मार्ग पर 20 अक्टूबर को बाइक सवार बदमाशों ने एक अन्य फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर से तमंचे के बल पर दिनदहाड़े 50 हजार रुपये और बाइक लूट ली थी।
विज्ञापन