{"_id":"110-41022","slug":"Bulandshahr-41022-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरी से त्रस्त 20 गांवों ने की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरी से त्रस्त 20 गांवों ने की पंचायत
Bulandshahr
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। पशु चोरों से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को गवां में बीस गावों की पंचायत बुलाई। पंचायत में पशु चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कमेटी का गठन हुआ है।
गवां निवासी रामकुमार की 13 अक्टूबर को भैंस चोरी कर गांव के एक युवक ने मीट फैक्ट्री में बेच दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसका खुलासा होने पर ग्रामीणों ने पंचायत में आरोपी युवक से 50000 रुपये जुर्माना देने को कहा था। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत में युवक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए जुर्माना देने की हामी भरी थी, लेकिन बाद में युवक ने पंचों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। इसी से गुस्साए मूड़ाखेड़ा, नगला, चीती, फतेहपुर, फतेहगढ़ी, कलेना, वाड़ा, रामबास, पचगाई, कलाखुरी, बिजलीपुर, सेंहडा फरीदपुर समेत बीस गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को गवां में पंचायत की। पंचायत में हर गांव के दो सदस्यों को लेकर एक कमेटी का गठन हुआ।