{"_id":"110-40983","slug":"Bulandshahr-40983-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच को धरने पर पीड़ित परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच को धरने पर पीड़ित परिवार
Bulandshahr
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। बस में सिलेंडर विस्फोट कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर पीड़ित परिवारों ने तहसील के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। आरोप है कि घटना को पुलिस और प्रशासन हल्के में ले रहा है।
सोमवार को कुतुबपुर बस कांड संघर्ष समिति के बैनर तले पीड़ित परिवारों और क्षेत्र के लोगों ने तहसील के पास धरना दिया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष बच्चू सिंह ने कहा कि बस कांड में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इतना सब कुछ हो जाने पर भी पुलिस और प्रशासन उदासीन बना हुआ है। उन्होंने बस में सिलेंडर ब्लास्ट की सीबीआई जांच कराने की मांग की। डा. जुगेंद्र सिंह ने कहा कि सूबे की सरकार मामले की सीबीआई जांच कराये जाने की सिफारिश केंद्र से करे। कुंवर सौरव ने मांग की कि मृतकों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपये दिए जाएं। धरने की अध्यक्षता उदयभान सिंह और संचालन धर्मेंद्र हुड्डा ने किया। इस दौरान राकेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, हसन खां, चतरू समेत कई लोग मौजूद रहे।