{"_id":"110-40927","slug":"Bulandshahr-40927-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलेगा गेहूं की पांच किस्मों का बीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिलेगा गेहूं की पांच किस्मों का बीज
Bulandshahr
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रो विश्वविद्यालय बुलंदशहर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र ने जिले के किसानों के लिए बंपर पैदावार देने वाली गेहूं की पांच किस्मों का बीज तैयार किया है। 190 क्विंटल बीज का वितरण किसानों को जल्द किया जाएगा। प्रत्येक किसान को एक एकड़ के लिए 40 किलो बीज उपलब्ध करवाने की तैयारी है।
कृषि अनुसंधान केंद्र ने बंपर पैदावार वाले गेहूं की जिन पांच किस्मों का बीज तैयार किया है उनमें डीबीडब्ल्यू 17, पीबीडब्ल्यू 226, डब्ल्यूएचए 1021, पीबीडब्ल्यू 590 और पीबीडब्ल्यू 550 शामिल हैं। इनमें तीन किस्म अगेती हैं जबकि दो किस्मों की देरी से बिजाई की जा सकेगी। किसानों तक इस बीज को पहुंचाने के लिए केंद्र ने रजिस्ट्रेशन के लिए यूपी सरकार के पास बीज का सैंपल भेज दिया है। जैसे ही बीज वितरण के आदेश होंगे तो किसानों को सूचित कर दिया जाएगा।
कृषि अनुसंधान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. शिव सिंह ने बताया कि गेहूं की पांच किस्मों का केंद्र ने 190 क्विंटल गेहूं का बीज तैयार किया है। रजिस्ट्रेशन के बाद 40- 40 किलो गेहूं के बैग बनाए हैं। यह सभी वह बीज हैं, जिनसे किसान बंपर पैदावार ले सकेंगे।