{"_id":"110-40866","slug":"Bulandshahr-40866-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से गैंगरेप
Bulandshahr
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कस्बे से सटे एक गांव में एक किशोरी से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। थाना स्तर से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में एसएसपी से की। कप्तान के आदेश पर मंगलवार शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता ने बताया कि 10 अक्टूबर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी पवन पुत्र जयप्रकाश और रिंकू पुत्र पप्पू घर पर आए और दोनों ने उससे गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि जब वे तहरीर लेकर थाने गए तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। इस वजह से उन्हें अनूपशहर तहसील दिवस में एसएसपी से शिकायत करनी पड़ी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी हरीश भदौरिया ने बताया कि युवती के साथ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रेप की कोशिश
चोला। चौकी क्षेत्र के एक गांव में चारा लेकर लौट रही महिला से गांव के ही युवक ने रेप की कोशिश की। पीड़िता ने चौकी पहुंचकर तहरीर दे दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वह खेत पर चारा लेने गई थी। वहां से लौटते समय गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया। युवक ने अश्लील हरकत कर उससे रेप कोशिश की।