फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जाम न कर दे काम तमाम

जाम न कर दे काम तमाम

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। धनतेरस को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। दुकानों का सामान सड़क पर सज चुका है। वाहन खड़ा करने के लिए सड़क के बीच व्यवस्था की गई, लेकिन मंगलवार को जाम की स्थिति रहेगी। हालांकि पुलिस ने व्यवस्था को सुधारने के लिए बैरियर आदि लगा दिए हैं।
विज्ञापन

धनतेरस के लिए बाजार में इलेक्ट्रानिक सामान हो या फिर सर्राफा बाजार, बर्तन की दुकानें बखूबी सजाई गईं। बाजार में जगह-जगह स्टाल या फड़ लगाकर भी विभिन्न तरह का सामान बेचने वाले भी पहुंच गए हैं। गिफ्ट विक्रेताओं की दुकान भी बाजारों की सड़कों के किनारे सज चुकी हैं। दिवाली के दिन घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए मिट्टी के दिए और लाइट्स बाजार में मौजूद है। बाजार में बंगाली और गुजराती दीए भी हैं, जो खूब पसंद किए जा रहे हैं। उधर, मिष्ठान विक्रेताओं ने भी दुकान सजा ली और उनकी करीब चार दिन तक बिक्री होने वाली है। क्योंकि दिवाली के बाद भैया दूज भी आएगा। बाइक-स्कूटी, कार और ट्रैक्टर आदि खरीदने के लिए लोगों ने कई दिन पहले ही बुकिंग करवानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


कोट्स
यातायात व्यवस्था और जाम से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं को असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस तैनात रहेगी। शरारती तत्वों और जेब कतरों पर नजर रखने के लिए बाजार में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। - राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पहिया वाहनों की व्यस्त इलाकों मेें नो-एंट्री
बुलंदशहर। धनतेरस, दिवाली पर जाम से बाजारों को निजात दिलाने के लिए प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा, तांगा चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बाजार में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। अनूपशहर चौराहे से कालाआम तक, बूरा बाजार से कसाईबाड़ा, हनुमानसे अंसारी चौक, डिप्टीगंज तिराहा से अंबर रोड होते हुए अंसारी चौक तक, चौकी खुर्जा गेट चौराहे से वर्कशॉप तिराहे से गर्ग नर्सिंगहोम तिराहा तक, शिवम लॉज से चार खंभा शास्त्री पार्क से बूरा बाजार तक और सब्जी मंडी लाल तिराहा से कृष्णा नगर मार्केट कैलावती नर्सिंगहोम तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed