फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तीन घरों में बदमाशों ने डाली डकैती

तीन घरों में बदमाशों ने डाली डकैती

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। शफाखाना पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव टैना में शनिवार रात बदमाशों ने तीन घरों में डकैती डाली। सबस पहले दस से बारह हथियारबंद बदमाश सबसे पहले रामविलास यादव के घर में दीवार कूद कर घुसे। बदमाशों ने रामविलास को बंधक बनाकर टार्च, सेलफोन और तीन हजार रुपये कैश लूटा और हाथ पैर बांधकर वहीं फेंक दिया। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोस में विद्युत निगम से रिटायर्ड लाइनमैन रामपाल के घर धावा बोला। बदमाशों ने तमंचा सटाकर रामपाल, उसके पोते सोमवीर और रिश्तेदार को कमरे बंधक बना लिया और घर में रखे जेवर, 70 हजार रुपये कैश और तीन सेलफोन लूट लिए। बदमाशों ने मकान में रहने वाले किराएदार सुनील और उसकी पत्नी शीला को भी बंधक बनाकर उनसे सोने के कुंडल, पाजेब, दो हजार रुपये कैश और सेलफोन लूट लिए। खास बात यह है कि बदमाश टैंना गांव में एक घंटे तक वारदात को अंजाम देते रहे और कोतवाली पुलिस को वारदात की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


6 राहगीरों से लूट
खुर्जा। गांव उस्मानपुर की पुलिया के पास शनिवार रात बदमाशों ने लूटपाट की। सबसे पहले बदमाशों ने तंमचा दिखाकर शहबाजपुर निवासी अनुराग से मोबाइल और सौ रुपये लूट लिए। बदमाशों ने बलराऊ निवासी देहल और उसके बेटे मनोज से 1400 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। बलराऊ निवासी सतवीर और उसके दामादों से नगदी लूट ली।
विज्ञापन


पशु लूटने की कोशिश
सिकंदराबाद। सरकारी कालोनी में शनिवार रात डीसीएम गाड़ी में सवार आठ दस बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने कालोनी निवासी अमरपाल की भैंस चोरी कर गाड़ी में चढ़ा ली। इसके बाद बदमाश वहां खड़ी दो गायों को गाड़ी में चढ़ाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल लूटने वाले पकड़े
खुर्जा। सड़क पर सेलफोन छीनने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। एसएचओ सुधीर त्यागी ने बताया कि इनके नाम मुगलपुरा निवासी शुभान, इमरान, तावेद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed