{"_id":"110-40784","slug":"Bulandshahr-40784-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय चेतना यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय चेतना यात्रा निकाली
Bulandshahr
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुगरासी/औरंगाबाद/स्याना। आरएसएस के तत्वावधान में आरएसएस, शिवसेना, बजरंग दल व बीजेपी के कार्यकर्ताआें ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवाें में राष्ट्रीय चेतना यात्रा निकाली। आरएसएस संघ संस्थापक केशवराव बलीराम हेडगवार की जयंती पर राष्ट्रीय चेतना यात्रा का शुभारंभ कस्बे के चामुंडा मंदिर से हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि साफ-सफाई रखने का दायित्व देश के प्रत्येक नागरिक का है। औरंगाबाद में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने रविवार को 151वीं वाल्मीकि जयंती और हिंदू जाग्रति धर्म जागरण के तत्वावधान में साइकिल रैली निकाली गई। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी और रमेश चंद पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली में प्रधानाचार्य मदन पाल सिंह, ऋषिपाल भड़ाना, प्रेम सैनी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा स्याना में भी जन चेतना यात्रा निकाली गयी। रैली को संबोधित करते हुए जिला सहकार्यवाहक सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि जनचेतना के माध्यम से आरएसएस के सिद्धांतों का अनुसरण करें क्योंकि देश में राष्ट्रविरोधी शक्तियों ने अपने पैर जमा लिए हैं।
विज्ञापन