{"_id":"110-40767","slug":"Bulandshahr-40767-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती से गैंगरेप की कोशिश, पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती से गैंगरेप की कोशिश, पीटा
Bulandshahr
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र में एक गर्भवती से गैंगरेप की कोशिश हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पेट में लात मार दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने से उसे न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। महिला ने शनिवार को एसपी सिटी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसपी सिटी को महिला ने बताया कि वह गर्भवती है। 29 सितंबर की दोपहर बच्चों के बीच हुई झगड़े की शिकायत करने वह दूसरे पक्ष के घर गई थी। वहां से लौटने के बाद आरोपी पक्ष के लोग जबरन उसके घर में घुस आए और गैंगरेप की कोशिश। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पेट में लात मार दी। पेट पर लात पड़ने से उसकी हालत बिगड़ गई । चीख पुकार सुन लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। महिला का आरोप है कि जब वह मामले की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंची तो उसे भगा दिया गया। मारपीट से हालत खराब होने के कारण वह एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रही थी, इसलिए शनिवार को उसने एसपी सिटी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।