फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर के जंगल में गुरुवार दोपहर प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ऑनर किलिंग की सूचना पर आनन-फानन पहुंची पुलिस ने दोनों के शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया। तीन नवंबर को दोनों की अलग-अलग स्थानों पर शादियां तय थीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पेड़ पर एक युवक और युवती के शव लटके हैं। इस पर एसपी देहात और सीओ अनूपशहर मौके पर पहुंच गए। गांव निवासी रमेश के खेत में पापड़ी के पेड़ से दीपक पुत्र रतन लाल (20) और लतेश(19) पुत्री चेतराम के शव लटके थे। दोनों के पिता नहीं हैं और परिजन मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक दिल्ली में मजदूरी करता था। दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिजन इससे खुश नहीं थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम से दोनों गायब हो गए। काफी तलाश के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार को दोनों के शव पेड़ से लटके मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों के शव लड़की के दुपट्टे से सहारे लटके थे। पुलिस को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ ग्रामीण ऑनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
युवक और युवती में प्रेम संबंध थे। दोनों दलित परिवार से हैं। दोनों परिवारों में से किसी ने एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया है। चूंकि शव पेड़ से लटके मिले हैं। इसलिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- आरएल निरंजन-सीओ, अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed