फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जेई-एसएसओ की पिटाई पर गुस्सा

जेई-एसएसओ की पिटाई पर गुस्सा

Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। जंक्शन स्थित बिजलीघर के कर्मियों से अभद्रता के मामले में पुलिस के कार्रवाई न होने पर विद्युत कर्मियों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया। कर्मचारी यूपी बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले धरने पर बैठे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि जंक्शन स्थित बिजलीघर पर बुधवार को ग्रामीणों ने अघोषित कटौती गुस्साकर बिजलीघर पर मौजूद जेई हेमेंद्र सिंह, एसएसओ अनुराग समेत कर्मियों को पीट दिया था। बुधवार शाम जंक्शन पुलिस चौकी में पीड़ित कर्मियों ने तहरीर दी लेकर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। नाराज कर्मियों ने बृहस्पतिवार को यूपी बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले बिजलीघर नंबर चार पर धरना दिया। यूनियन बोर्ड के जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहां सईद खां, गुलशन, कप्तान सिंह, प्रेमपाल, चंद्रप्रताप, दर्शन, जितेंद्र, भगवत, चंद्र प्रताप, दर्शन, जितेंद्र, योगेश, जुगेंद्र, राकेश, श्रीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक्सईएन को घेरा
बुलंदशहर। मांगों को लेकर यूपी बिजली बोर्ड एम्पलॉयज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने एक्सईएन का घेराव किया। यूनियन के महासचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से कर्मचारियों को 7 माह से वेतन नहीं मिला है। जुलाई में 4 कर्मचारी हादसे का शिकार हुए, लेकिन कोई अधिकारी पीड़ित परिजनों का हाल तक नहीं जानने की कोशिश की। एक्सईएन यतेंद्र गर्ग ने बताया कि मांगों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed