{"_id":"110-35113","slug":"Bulandshahr-35113-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे की पैरवी की तो परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमे की पैरवी की तो परिवार पर हमला
Bulandshahr
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी युवक की आठ माह पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि मृतक के परिवार के लोगों को मुकदमे में पैरवी करने पर दंबगों ने बीती शाम घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार डर के साये में जीने को मजबूर है। पीड़ितों ने सीओ को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
अहीरपाड़ा निवासी प्रमोद शर्मा की आठ माह पहले मोहल्ले के दबंग विनोद और दीपक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामला कोर्ट में है। आरोप है कि दोनों हत्यारोपी मृतक के परिजनों को मुकदमे में पैरवी करने पर धमका रहे हैं। मृतक की पत्नी रानी देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम हत्यारोपियों ने घर में घुसकर उनके परिवार पर हमला किया। इसमें उसकी पुत्री नेहा, संतोष और पुत्र राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। महिला ने सीओ को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बच्चों के विवाद में बडे़ कूदे भाई-बहन जख्मी
खुर्जा जंक्शन। जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव सिरियाल में बीती रात बच्चों के विवाद में बड़े कूद गए। इस दौरान चले जमकर चले लाठी-डंड़ों से भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सिरियाल निवासी शंकर के बच्चों का बृहस्पतिवार देर शात पड़ोस के बच्चों के खेलने के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि बच्चों के विवाद में बड़ों के कूदने पर दोनों ओर से चले लाठी-डंडे चले। इस दौरान करन (12) और काजल (13) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकाें ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
किर्रा में मामूली कहासुनी में दंपति से मारपीट
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव किर्रा में शुक्रवार को मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने दंपति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। किर्रा निवासी सुखवीर ने देहात थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह मामूली कहासुनी के गांव निवासी दबंगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दबंगों ने बीचबचाव करने के दौरान उसकी पत्नी निर्मला को भी पीटा। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया आरोपी किर्रा निवासी हेमंत, मनोज और मंजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।