{"_id":"110-35112","slug":"Bulandshahr-35112-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड शो में आचार संहिता का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड शो में आचार संहिता का उल्लंघन
Bulandshahr
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। भाजपा प्रत्याशी डा. भोला सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने शहर में रोड शो निकाला। कार्यकर्ताओं ने समय सीमा खत्म होने के बाद भी रोड शो जारी रखा। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि समय सीमा के बाद रोड शो निकालना आचार संहिता का उल्लंघन है। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने काला आम चौराहा, अंसारी रोड, चौक बाजार, मंडी फतहगंज, डिप्टीगंज और कृष्णानगर में जनसंपर्क किया और वोट मांगे। रोड शो में हर हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए। प्रत्याशी भोला सिंह ने कहा कि भाजपा हर वर्ग की पार्टी है। पार्टी सभी वर्ग और समुदाय के लोगों के विकास को लेकर आगे बढ़ रही है। इस दौरान चेयरमैन पिंकी गर्ग, पूर्व चेयरमैन संजीव अग्रवाल, गिरीराज, दिनेश कुमार धन्नू,हितेश गर्ग, अनिल शिशोदिया, संतोष मित्तल, अजय त्यागी, धमेंद्र, संजय गुर्जर, नरेंद्र बंसल, कुलदीप चौधरी, लक्ष्मीराज, अनुज अग्रवाल, वरूध मोहन शर्मा, राजीव लोधी, प्रदीप शर्मा, हरीशचंद, चंद्रकांत सिंहल, सुखदेव शर्मा, विकास शर्मा, कमलकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट गंगाराम गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक रोड शो निकालने की अनुमति दी गई थी। तय समय सीमा के बाद रोड शो जारी रहा तो यह आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा मीडिया प्रभारी अजय त्यागी का कहना है कि हमने पांच बजे तक की परमीशन मांगी थी।
कोट्स
एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कि समर्थक और कार्यकर्ताओं को यदि सामूहिक रूप से भोजन कराया गया तो इसकी जांच कराई जाएगी। रोड शो में आचार संहिता का उल्लंघन की जांच हो रही है।
विज्ञापन
कोट्स
एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कि समर्थक और कार्यकर्ताओं को यदि सामूहिक रूप से भोजन कराया गया तो इसकी जांच कराई जाएगी। रोड शो में आचार संहिता का उल्लंघन की जांच हो रही है।
विज्ञापन