फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फुंका ट्रांसफार्मर बिजली गुल, प्रदर्शन

फुंका ट्रांसफार्मर बिजली गुल, प्रदर्शन

Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। ट्रांसफार्मर फुंकने से गद्दीबाड़ा में सात दिन से बिजली गुल है। इससे नाराज लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन कर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी खराब ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हुआ। ऐसे में बिजली न होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गद्दीबाड़ा मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इसके कारण मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। नागरिकों का कहना है बिजली न रहने से जहां उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं पीने के पानी को वह तरस गए हैं। रात के समय और सुबह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर ठीक कराने के लिए कई बार कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिना बिजली के जीना मुश्किल हो गया है। समस्या से परेशान लोग बुधवार को एकत्रित हुए और विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू पहलवान, आदिल, नासिर, जमील, असलम, शाहनबाज आदि रहे।
विज्ञापन


विजिलेंस की टीम ने मारा छापा
सिकंदराबाद(ब्यूरो)। पत्थरबाड़ा में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कई घरों में मीटर चेक किए। एक घर में मीटर रिमोट से संचालित पाया गया। इसके साथ ही दस अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि चोरी करते पाए जाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed