{"_id":"110-32595","slug":"Bulandshahr-32595-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 तक पेराई नहीं तो 21 से ‘तालाबंदी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 तक पेराई नहीं तो 21 से ‘तालाबंदी’
Bulandshahr
Updated Sun, 17 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। निजी क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल अगौता को 20 नवंबर तक हरहाल में चालू कराने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मिल परिसर में पंचायत कर इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि 20 तक पेराई सत्र शुरू नही हुआ तो 21 को भाकियू मिल की तालाबंदी कर देंगी।
भाकियू कार्यकर्ता युवा जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान पसौली के नेतृत्व में शनिवार दोपहर अनामिका शुगर मिल अगौता पहुंचे। किसानों की पंचायत में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह ने कहा कि अनामिका शुगर मिल के चालू न होने से गन्ना किसान बर्बाद हो रहा है। युवा जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि शुगर मिल को पिछले साल की अपेक्षा 14 नये क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। जोकि इस मिल की पेराई क्षमता से कहीं अधिक है। इन क्रय केंद्रों को पूर्व की भांति अन्य शुगर मिलों को आवंटित किया जाए। जिससे अनामिका शुगर मिल सुचारु रूप से पेराई सत्र आरंभ कर सके। उन्होंने इंस्पेक्टर औरंगाबाद राजेंद्र सिंह चौहान को डीएम और डीएसओ से संबंधित ज्ञापन सौंपा। पंचायत में अमरपाल लोधी, राजकुमार शर्मा, सोनू पाठक, वीरपाल सिंह, धर्मपाल कपासिया, लख्मी सैनी, विकास ठाकुर, हेमंत शर्मा, सोमवीर सिरोही, अंकुर चौधरी, लोकेन्द्र सिंह, अरविंद शर्मा, विमल गिरि, दिनेश फौजी आदि मौजूद रहे।