{"_id":"110-31026","slug":"Bulandshahr-31026-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर हुई यशपाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर हुई यशपाल की हत्या
Bulandshahr
Updated Sun, 22 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारपुर। एक माह पूर्व सलेमपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुपारी किलर अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
21 अगस्त को सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव याकूवपुर निवासी रतनसिंह का 38 वर्षीय पुत्र यशपाल अपने चाचा के घर बुलन्दशहर राखी बंधवाने गया था। 24 अगस्त को उसकी लाश चिटटा बम्बे में पड़ी मिली थी। इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि काफी दिन पूर्व मृतक यशपाल ने गांव के ही विजय की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद से महिला अपने मायके में ही रह रही थी। विजय ने उसी समय बदला लेने की ठान ली थी। विजय ने अपने दोस्त वीरकुमार के साथ यशपाल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों ने गांव के ही बिपिन के द्वारा उसके रिश्तेदार को पचास हजार रूपये देकर यशपाल की मौत का सौदा कर दिया। सुपारी किलर ने 21 अगस्त को उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी विजय और वीरकुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जबकि एक आरोपी बिपिन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।