{"_id":"110-31021","slug":"Bulandshahr-31021-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को डंपर ने कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को डंपर ने कुचला, मौत
Bulandshahr
Updated Sun, 22 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। जेवर मार्ग पर शुक्रवार रात चांचली गांव के समीप डंपर बाइक सवार दंपत्ति और उसके मासूम बेटे को कुचल कर फरार हो गया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। जबकि दंपति की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा प्रांत के पलवल निवासी अवधेश पत्नी गीता और आठ वर्षीय मासूम प्रफुल के साथ शुक्रवार शाम खुर्जा की त्रिलोक कालोनी से बाइक से लौट रहे थे। जहांगीरपुर पार करते ही चांचली संपर्क मार्ग के सामने डंपर बाइक सवार दंपत्ति को कुचल कर फरार हो गया। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीर घायलों को नोएडा के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मासूम प्रफुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में बाइक सवार की मौत
बुलंदशहर। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जहांगीराबाद के शिवाली निवासी राजू (24) शुक्रवार रात बाइक पर गांव लौट रहा था। मंडी चौकी क्षेत्र में शिवाली रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। राजू को जिला अस्पताल से मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।