{"_id":"110-25371","slug":"Bulandshahr-25371-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता का एमएमएस बनाकर बाजार में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता का एमएमएस बनाकर बाजार में उतारा
Bulandshahr
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर/गुलावठी। महिला और युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके आबरू से खिलवाड़ करने का एक और मामला प्रकाश में आया है। अब गुलावठी क्षेत्र की एक नवविवाहिता का एमएमएस बनाकर बाजार में उतार दिया गया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवा मोबाइल पर एक-दूसरे को ब्लूटुथ से भेज रहे हैं। 28 मिनट के इस एमएमएस में युवक का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है। थाना पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। नवविवाहिता जैसा मेकअप किए हुए एक महिला का एमएमएस इन दिनों कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोगों की मानें तो महिला का या तो मायका अथवा ससुराल गुलावठी क्षेत्र में है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि क्योंकि एमएमएस में गुलावठी का नाम है। एमएमएस में पुरुष का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा। कुछ लोगों का कहना हैै कि महिला की शादी होने के बाद उसके पूर्व प्रेमी ने यह करतूत की है। हालांकि, कुछ का मानना है कि उसके पति के मोबाइल से किसी दोस्त ने एमएमएस लेकर बाजार में उतार दिया है और मानमर्यादा के कमोवेश महिला और उसके परिवार वाले मामले की पुलिस में शिकायत नहीं कर पाए हैं। पर मामला चर्चा का विषय बना है।
गुलावठी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने इस मामले की कोई भी शिकायत उनके पास नहीं आई है और ना ही इस तरह की किसी ने सूचना दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बेबसी के बाद शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का सफर
जिले में महिला और लड़कियों की आबरू से खिलवाड़ का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार लड़कियां अपनेे प्रेमी के शैतानी इरादों का शिकार होकर आबरू दांव पर लगा बैठीं हैं। इस घिनौने कृत्य की हकीकत यह है कि कुछ ही लड़कियां और महिलाएं अपनों के हाथों छले जाने के बाद उन पर कार्रवाई की हिम्मत दिखा पाती हैं।