फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मकान और गोदाम से लाखों का माल साफ

मकान और गोदाम से लाखों का माल साफ

Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
डिबाई। मोहल्ला काजी खेल में रविवार रात चोरों ने दो बंद मकानों और एक गोदाम का ताला तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके मुआयना किया। मोहल्ला काजीखेल में रामकुमार दुबे का मकान है। रविवार रात वे घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और घर में घुस आए। चोर कमरे में रखे संदूक से सोने चांदी के आभूषण और 21 हजार की नगदी चुरा ले गए। रामकुमार दूबे की पत्नी गीता ने बताया कि चोर घर से करीब ढाई लाख का माल ले गए। इसके अलावा डिबाई दौराहे पर पंजाब बैंक के कर्मचारी राम बाबू के बंद मकान के ताले तोड़ कर चोर पांच हजार की नगदी, सोने की चेन, घड़ी ले गए। चोरों ने पास स्थित बालाजी बुक सैलर के गोदाम को भी निशाना बनाया। चोर यहां से स्टेशनरी और उसमें खड़ी मोपेड साथ ले गए। चोरी की वारदातों से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जहांगीरपुर में दुकान की छत काटकर चोरी
जहांगीरपुर। बस अड्डे के पास चोरों ने एक दुकान की छत काटकर नगदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चिंगरावली निवासी पवन की जहांगीरपुर बस अड्डे के पास डीजे की दुकान है। उसने बताया कि रविवार रात चोरों ने छत काटकर छह हजार रुपये कैश और 5 बड़े स्पीकर, 1 डीजे मशीन समेत 40 हजार रुपये के सामान चुरा लिया। सोमवार को जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट से तीन कंप्यूटर और लैपटॉप चोरी
जेवर। खुर्जा मार्ग स्थित एक इंस्टीट्यूट में रविवार चोरों ने धावा बोला। चोर यहां से तीन कंप्यूटर और एक लैपटॉप ले गए। दयानतपुर निवासी अतेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने शटर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह उसे संस्थान पहुंचने पर वारदात की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed