फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Congress members welcomed Swami Awadheshanand.

Bulandshahar News: कांग्रेसियों ने स्वामी अवधेशानंद का किया स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congress members welcomed Swami Awadheshanand.

विज्ञापन
बुलंदशहर। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के जनपद के स्याना आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यह स्वागत पार्टी नेता नरेंद्र त्यागी के आवास पर हुआ। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वामी अवधेशानंद गिरी ने जियाउर्रहमान को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जियाउर्रहमान ने उनसे धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन समाज को सद्भाव, सेवा और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

उनके विचार समाज और राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोते हैं। उन्होंने बताया कि संत किसी वर्ग या संप्रदाय के नहीं होते, वे सभी के होते हैं। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक, सामाजिक सौहार्द और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र त्यागी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, साजिद चौधरी, नजमी चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed