{"_id":"110-23171","slug":"Bulandshahr-23171-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई चौकी प्रभारी और दरोगा इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई चौकी प्रभारी और दरोगा इधर से उधर
Bulandshahr
Updated Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में कई चौकी प्रभारी और दरोगा इधर से उधर किए गए हैं। अहमदगढ़ एसओ अंबिका प्रसाद यादव को डिबाई कोतवाल बनाया गया है। छतारी से एसओ वीरेंद्र सिंह यादव को हटाकर शिकारपुर कोतवाली का चार्ज दिया गया। एसएसआई विजय बहादुर को स्याना से हटाकर बीबी नगर भेजा गया है। एसएसआई कमलेश प्रसाद को पहासू से अहमद गढ़ का एसओ बनाया गया है। एसओ पहासू मनोज यादव को चोला चौकी प्रभार सौंपा गया। वहीं चोला चौकी प्रभारी राम निवास को पहासू का एसओ बनाया गया। तोषीराम को पुलिस लाइन से भेजकर नगर कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है। पुलिस लाइन से मनोज यादव खुर्जा के एसएसआई बने। पुलिस लाइन से ही सुरेंद्र सिंह को दौलतपुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया। वहीं दौलतपुर चौकी से राजीव कौशिक को हटाकर नगर कोतवाली का एसआई बनाया गया। नगर कोतवाली से सत्यप्रकाश को जल कंपाउंड का चौकी प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन