फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   24 नवंबर से खूब बजेंगी शहनाइयां

24 नवंबर से खूब बजेंगी शहनाइयां

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। लंबे इंतजार के बाद शादियों का मौसम आ गया है। 24 नवंबर को देव उठान एकादशी से मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, लेकिन इस साल कम मुहूर्त ही होंगे। ऐसे में शादी आयोजनों के लिए लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ेगी। बारात घरों, हलवाइयों, बैंड, टैंट और वाहन मिलने मुश्किल हो जाएंगे। यहां तक कि पंडित भी आसानी से हाथ नहीं आ रहे हैं। 24 नवंबर को देव उठान एकादशी को पहला मुहूर्त है। इसको अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन बिना सुझाए विवाह हो जाते हैं। ऐसे में इस दिन शादी-विवाह के लिए मारामारी मची है। जिले में करीब 12 सौ विवाह 24 नवंबर को होंगे। इनमें से करीब डेढ़ सौ शादी शहर में ही हैं।
विज्ञापन


ये हैं मुहूर्त
नवंबर : 24, 25, 28, 29 व 30 को।
दिसंबर : 2, 5, 7, 8 और 9 को।
जनवरी : 16, 17, 18, 19, 30 और 31 को
फरवरी : 1, 5 व 7 को।

बाबुल परेशान, रेट हाई
शादियों की भरमार के चलते बारातघरों के रेट सवा से डेढ़ गुना तक बढ़ा दिए हैं। रमेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी है। जो मैरिज होम 70 हजार में बुक हो जाता था, अब वह एक लाख में हुआ है। इलवाइयों और टैंट-वाहनों का भी यही हाल है। सबसे ज्यादा परेशानी बैंडबाजों को लेकर हो रही है। बैंडवालों ने रेट दो गुने कर दिए हैं और बुकिंग घंटों के हिसाब से हो रही है। निर्धारित अवधि तक चढ़त न होने पर बैंडवाले वापस आने की शर्त रख रहे हैं। यही हाल पंडितों का है।
विज्ञापन


इनकी बल्ले-बल्ले
फल विक्रेता राशिद अहमद ने बताया कि अभी तक 18 शादियों के लिए बुकिंग आ चुकी है। फलों के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। टैक्सी चालक अनवार का कहना है कि जनवरी तक की बुकिंग अभी से हो गई है। टेंट कारोबारी राधेश्याम कौशिक ने बताया कि एक साथ कई शादियों से बिस्तर-बर्तन की व्यवस्था में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed