{"_id":"110-22342","slug":"Bulandshahr-22342-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के सिर में मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के सिर में मारी गोली, गंभीर
Bulandshahr
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे व्यापारी को बृहस्पतिवार रात दो अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। एनएच-91 की ओर से पैदल आए युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सिर में गोली लगने से व्यापारी की हालत गंभीर है। व्यापारी को इलाज के लिए गाजियाबाद रेफर कर दिया गया है। वारदात दादरी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई।
रामबाला मोहल्ला निवासी देवकी नंदन यादव (45) की पार्वती मार्केट में डिश और मोबाइल शॉप है। बृहस्पतिवार रात करीब 9:15 बजे वह दुकान बंद कर रहे थे। इसी बीच एनएच-91 की ओर से दो युवक आए और व्यापारी को गोली मार दी। व्यापारी के भाई अशोक यादव ने बताया कि गोली सिर में लगी। तुरंत बुलंदशहर ले जाया गया। हालात गंभीर देखकर डाक्टरों ने गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में रेफर कर दिया है। सीओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है।