फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डंफर ने मासूम को रौंदा लोगों का हंगामा

डंफर ने मासूम को रौंदा लोगों का हंगामा

Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जेवर (ब्यूरो)। मॉडलपुरिया कालोनी के पास टप्पल मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार एक डंफर ने सात वर्षीय मासूम को रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने टप्पल मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने डंफर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मॉडलपुरिया कालोनी निवासी मासूम अनुराग पुत्र गिरीश शाम को घर से निकल कर गली पार कर टप्पल मार्ग पर पहुंच गया। तभी हामिदपुर की ओर से आ रहे रोड़ी से भरे तेज रफ्तार डंफर ने उसे कुचल दिया। अनुराग ने तत्काल दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही गुस्साए लोगों ने टप्पल मार्ग जाम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने डंफर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आटो पलटा, युवक की मौत, 15 घायल
सिकंदराबाद। तेज रफ्तार ऑटो मंगलवार को दनकौर रोड पर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत और 15 लोग घायल हो गए। सुबह करीब 10 बजे खबरा खानुपर गांव के मजदूरों को लेकर ऑटो औद्योगिक क्षेत्र की ओर आ रहा था। आटो में 22 लोग सवार थे। निजामपुर गांव के पास एक वाहन को ओवरटेक करते समय आटो पलट गया। घायल श्रीपाल (30) की मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजर रही एंबुलेंस को लोगों ने रोका और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राजीव, कुलदीप, औतारी आदि जख्मी हो गए।
विज्ञापन

कार की टक्कर से किशोर ने दम तोड़ा
सिकंदराबाद। जेवर रोड सरेस मिल के पास मंगलवार की शाम तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। चालक कार समेत फरार हो ड्डा निवासी गोल्डी सैनी खेत से घर लौट रहा था। सरेस मिल के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से गोल्डी घायल हो गया। अस्पताल में ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे में घुसी रोडवेज बस, चार जख्मी
अरनियां। हाईवे-91 पर मंगलवार रात इलाहाबाद डिपो की बस में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे स्टार्ट खड़ी बस ढाबे की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। यात्रियों ने बताया कि इसी दौरान हाईवे पर एक ट्रक का टायर फटने से वो अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकराया। हादसे में रिंकू, रामवती, नेपाल, कासगंज बढ़ारी गांव निवासी राजकुमार और ढाबे पर काम करने वाला अरनियां निवासी रामवीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed