{"_id":"16136","slug":"Bulandshahr-16136-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया-वायरल के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया-वायरल के मरीज बढ़े
Bulandshahr
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बदलते मौसम और मच्छरों के कहर ने जिले में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ा दी है। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें पर मरीज बढ़े हैं। बदलते मौसम में वायरल के साथ अब मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। जिला अस्पताल बुधवार को 1578 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें से 875 मरीज बुखार से पीड़ित थे। सीएमओ डा. एचएस दानू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास बुखार और डायरिया से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है। गंभीर मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमें जहां-जहां बुखार का प्रकोप ज्यादा है, वहां निरीक्षण कर लोगों का उपचार करेगी।
विज्ञापन