{"_id":"16132","slug":"Bulandshahr-16132-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा बचाओ संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा बचाओ संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
Bulandshahr
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुनकाद अली का पुतला फूंककर जताया आक्रोश
खुर्जा । बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को-ओेर्डिनेटर मुनकाद अली का विरोध बुधवार को सड़क पर उतर आया। बसपा बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने नेहरूपुर चुंगी के पास विरोध प्रदर्शन कर मुनकाद अली का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मुनकाद अली को बसपा से हटाने की मांग की।
तीन दिन पहले बसपा बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने पॉटरी नगरी की दीवारों को मुनकाद विरोध पंप लेटों से पाट दिया था। बुधवार को समिति के कार्यकर्ता नेहरूपुर चुंगी पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने मुनकाद अली विरोधी नारेबाजी की। समिति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सतीश सागर ने कहा कि मुनकाद जैसे नेता बसपा को दीमक की तरह चाट रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दलित समाज बसपा की रीढ़ है। इसके बावजूद मुनकाद अली ने रुपये के लिए दलितों पर अत्याचार कराया है। इस मौके पर नरेश जाटव उर्फ बंटी, अशोक प्रधान, विकास जाटव, सिद्धार्थ सागर, धर्मपाल जाटव, मनवीर सिंह, सतवीर सिंह, आदि उपस्थित रहे।