फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ट्रकों से लगा हाईवे-91 पर लंबा जाम

ट्रकों से लगा हाईवे-91 पर लंबा जाम

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। लालपुर में एफसीआई के गोदाम में गेहूं से लदे ट्रकों के सड़क के किनारे लंबी कतार लगने से मंगलवार को हाईवे-91 पर दिनभर भीषण जाम लगा रहा। ट्रैफिक व्यवस्था चौपट होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहन रेंग-रेग कर चलते रहे। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की करीब पांच किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

हाईवे-91 के किनारे लालपुर में एफसीआई का गोदाम है। इन दिनों गोदाम पर भंडारण के लिए ट्रकों से गेहूं मंगाया जा रहा है। मंगलवार को भारी संख्या में गेहूं भरे ट्रक आने से उनकी लंबी कतार सड़क के किनारे तक पहुंच गई। इससे कम लेने वाला हाईवे संकरा हो गया और जाम लग गया। गोदाम में तौल के लिए एक कांटा होने से इसमें देर हुई और गाजियाबाद और बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन जाम फंस गए। सुबह दस बजे आफिस और अन्य काम धंधों के लिए निकलने वाले लोग पीक आवर्स में जाम में फंस गए। जाम इतना भीषण था कि दुपहिया वाहनों को भी निकलने की जगह नहीं मिली। हालांकि शहर में किसी भी जाम प्वाइंट पर यातायात बाधित नहीं हुआ, मगर शहर से निकलते ही कुछ दूर लालपुर में जाम ने लोगों को परेशान करके रख दिया। ट्रक चालक जितेंद्र कसाना ने बताया कि गोदाम पर गेहूं की तोल नहीं होने से ट्रक समय से खाली नहीं किए जा सके। जितेंद्र ने बताया कि वह दो दिन पहले गेहूं उतारने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश से यहां आया है। अब तक ट्रक खाली नहीं हो पाया है। गोदाम पर गेहूं की तौल प्रभावित होने से उस जैसे करीब 45 ड्राइवर परेशान हैं। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन




जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए गोदाम प्रबंधक को गेहूं की तुलाई में तेजी लाने के लिए कहा गया है। एक साथ गेहूं के अधिक ट्रक आने से जाम की समस्या उत्पन्न हुई है। गोदाम पर एक काटा होने से भी परेशानी हो रही है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अली हसन कर्नी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed