फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   14 घंटे बिजली कटौती से मचा हाहाकार

14 घंटे बिजली कटौती से मचा हाहाकार

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद में पेयजल संकट गहराया, लोग हैंडपंपों से भर रहे पीने का पानी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। शहर में मंगलवार को 14 घंटा बिजली कटौती से हाहाकार मच गया। रात और दिन में सात-सात घंटा पावर कट होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने से शहर की पेयजल व्यवस्था चौपट हो गई। लोगों ने पावर कारपोरेशन के विरुद्ध सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार रात करीब सात घंटा बिजली कटौती की गई। सुबह 10 बजे ठप हुई बिजली ने शाम तीन बजे दोबार बहाल हुई। नगर में 14 घंटे बिजली नहीं आई। ऐसे में पेयजल संकट गहरा गया। झारखंडी, जमाईपुरा, रिसालदारान, अंसारियान, काजीवाड़ा, टीचर्स कालोनी, हीरा कालोनी, मैन बाजार, प्रीत विहार, कायस्थवाड़ा, खत्रीवाड़ा, बड़ा बाजार, जीटी रोड, छासिया वाड़ा, रामबाड़ा, सब्जी मंडी, गद्दीवाड़ा, गुलावठी रोड सहित नगर और रिहायशी इलाकों में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त हो गई। उपभोक्ताओं को मजबूरन सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। बिजली सप्लाई बाधित होने से उद्योगों में उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। पावर कारपोरेशन के एसडीओ एमएल गुप्ता ने बताया इमरजेंसी रोस्टिंग होने से रात में बिजली कटौती की गई। दिन में शेड्यूल कटौती हुई है।
विज्ञापन



बिजली कट पर किसानों का हंगामा
जहांगीरपुर। बीस घंटे की बिजली कटौती, किस्तों में बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज से परेशान किसानाें ने मंगलवार को बिजलीघर पर हंगामा कियाा। किसानों का गुस्सा देखकर एसडीओ और जेई बिजलीघर से भागने को मजबूर हो गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने बिजलीघर कार्यालय में ताला लगाकर पावर कारपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पंचायत जहांगीरपुर के किसान गर्मी में 20 घंटे कटौती का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि चार घंटे आपूर्ति के दौरान कम से कम 15 बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण इनवर्टर, एसी, कूलर और पंखे शोपीस बनकर रह गए हैं। किसानों ने मंगलवार को बिजलीघर पहुंचे और कार्यालय में ताला लगाकर पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोस्टर में बदलाव से गांव वाले परेशान
बुगरासी। पिछले एक सप्ताह से कारपोरेशन द्वारा आपूर्ति रोस्टर में किए बदलाव से गांव के उपभोक्ता परेशान हैं। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र में बुगरासी, फरीदा बांगर, बरहाना तथा भगवानपुर फीडर हैं। इनके दर्जनों गांव के लिए सप्लाई की जाती है। जेई प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस वक्त ओवर लोड की समस्या चल रही है। इससे लाइन में फाल्ट आते रहते हैं। फाल्ट से लाइन ट्रिप हो रही है। इसे रोकने को क्षेत्र के सभी गांवों में दो दिन निर्धारित जबकि एक दिन मात्र दो घंटे ही आपूर्ति की जाएगी। क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार लाइट देने के लिए दौलतपुर विद्युत उपकेंद्र से भी सहयोग लिया जा रहा है। भूषण त्यागी, आलोक सिंह, अनिल कुमार, बिजेंन्द्र सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन आने वाली लाइट भी मात्र चार से पांच घंटे ही दी जा रही है। दो दिन के बाद तीसरे दिन दो घंटे के स्थान पर एक घंटा आपूर्ति मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed