{"_id":"16050","slug":"Bulandshahr-16050-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी टीम ने गंगा जल के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी टीम ने गंगा जल के नमूने लिए
Bulandshahr
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर/नरौरा। गंगा अभियान के तहत अनूपशहर पहुंची आईटीबीपी राफ्ंिटग टीम ने गंगाजल के नमूने लिये और लोगों से गंगा के प्रदूषण के बारे में जानकारी हासिल की। टीम लीडर डीआईजी सुधांशु शेखर मिश्रा ने गंगा को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने गंगा तट मौजूद श्रद्धालुओं को गंगा की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। श्री गंगा सेवा समिति कार्यकर्ताओं ने उन्हें अनूपशहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की विफलता और गंगा में सीधे डाले जा रहे मिलों एवं डेरियों के प्रदूषित पानी की भी जानकारी दी। समिति ने केंद्र सरकार तक अनूपशहर की इससमस्या पहुंचाने की अपील की। मिश्रा ने बताया कि आईटीबीपी की स्थापना के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष में गंगोत्री से गंगासागर तक 18 सदस्यीय राफ्टिंग टीम गंगा के किनारे सर्वे और जनचेतना जागृत करने निकली है।अभियान में देखने को मिला कि गंगा में लाशें बहायी जा रही हैं, मिलों का प्रदूषित पानी डाला जा रहा है। इससे गंगा बुरी तरह प्रदूषित होकर उसका जल काला हो गया है। इसे जनचेतना के जरिये ही शुद्ध किया जा सकता है। डीआईजी ने बताया अभियान की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। रविवार शाम अनूपशहर पहुंची टीम ने सोमवार सुबह गंगा तट पर नागरिकों को जागरूक किया और टीम गंगा जल के नमूने ले नरौरा पहुंची। नरौरा में भी नमूने लिए।
विज्ञापन