{"_id":"16023","slug":"Bulandshahr-16023-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत लेकर आए मामा पर बंदूक तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत लेकर आए मामा पर बंदूक तानी
Bulandshahr
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। क्रिकेट खेलने के विवाद में किशोर को घायल करने के मामले की शिकायत पर आरोपी पक्ष ने बंदूक तान कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर और उसके पिता एवं दादा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, घायल किशोर की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त होने के बाद अनुज विहार, हापुड़ निवासी मयंक अपने मामा भूड़ निवासी सुंदर सिंह के घर कुछ दिन पूर्व आया था। तीन मई को क्रिकेट खेलने के विवाद में पहले से खेल रहे भूड़ निवासी गौतम और उसके दोस्तों ने झगड़ा शुरू हो गया। गौतम ने मयंक के सिर पर दो तीन बार बल्ले से वार कर दिया। घटना के दूसरे दिन मयंक के मामा सुंदर सिंह शिकायत करने गौतम के घर पहुंचे तो पिता महेश और दादा तोता राम ने उसके ऊपर बंदूक तान दी और झगड़ने पर उतारू हो गए। सुंदर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गौतम उसके पिता महेश और दादा तोता राम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।