{"_id":"16019","slug":"Bulandshahr-16019-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराबाद हाईवे पर 3 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराबाद हाईवे पर 3 घंटे जाम
Bulandshahr
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। संडे को साप्ताहिक अवकाश का लुत्फ उठाने घर से निकले लोग सिकंदराबाद में एनएच-91 पर जाम में फंस गए। इस दौरान हाईवे पर करीब तीन घंटा ट्रैफिक बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसे में मजबूरन ट्रैफिक व्यवस्था की कमान राहगीरों और स्थानीय लोगों को संभालनी पड़ी और उन्होंने वाहनों को निकलवा कर जाम खुलवाने में मदद की।
रविवार को संडे की छुट्टी आउटिंग के रूप में मनाने के लिए निकले लोग सिकंदराबाद में पहुंचते ही जाम में फंस गए। गुलावठी रोड टी-प्वाइंट, दनकौर रोड तिराहा और जेवर बस अड्डे के अलावा दनकौर रोड पर सघन जाम लग रहा। वाहनों की कतार औद्योगिक क्षेत्र और एसडीएम कालोनी तक जा पहुंची।
सुबह 9:30 बजे लगा जाम दोपहर करीब 12:30 बजे जाकर खुल पाया। उसमें भी लोगों को व्यवस्था संभालनी पड़ी। इस दौरान वाहनों की कतार में एंबुलेंस भी फंसी रही। गर्मी ने जाम में फंसे लोगों का पसीना छुड़ा दिए। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जब से दनकौर ओवर ब्रिज पर वाहनाें का आवागमन शुरू हुआ है। एनएच-91 पर ट्रैफिक का दबाव 20 फीसदी और बढ़ गया है। ट्रैफिक कर्मियों की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गर्मी में बेबस नजर आए यात्री
जाम के दौरान गर्मी में पसीने से तर-बतर मुसाफिर बेबस नजर आए। दनकौर तिराहा, गुलावठी रोड टी प्वाइंट और जेवर तिराहे पर बसों और कारों में बैठे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुलावठी रोड टी-प्वाइट और जेवर रोड तिराहे पर पुलिस चौकी होने के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधर पाई।