{"_id":"15899","slug":"Bulandshahr-15899-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी दे कामर्शियल सिलेंडर का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी दे कामर्शियल सिलेंडर का ब्योरा
Bulandshahr
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जिले की गैस एजेंसी संचालकों को गैस की खपत और कामर्शियल सिलेंडर कनेक्शनों का ब्योरा देना होगा। तहसील सदर में चार मई को होने वाली बैठक में गैस एजेंसी और होटल-रेस्टोरेंट संचालक रिपोर्ट लेकर उपस्थित होंगे।
जिला प्रशासन को सूचना मिली है कि शहर में मात्र 2 से 3 हजार कामर्शियल सिलेंडरों की खपत पूरे महीने में होती है, जबकि होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज होम आदि की संख्या देखी जाए तो कामर्शियल सिलेंडरों की खपत कहीं ज्यादा होनी चाहिए है। जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी और उपजिलाधिकारियों को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। तहसील सदर में गैस एजेंसी और होटल संचालकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में गैस की किल्लत और कामर्शियल सिलेंडरों की खपत को लेकर चर्चा की जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कामर्शियल कनेक्शनों का सत्यापन किया जाएगा।
एसडीएम सदर आरबी तिवारी ने बताया कि होटल और मैरिज होम संचालकों से मिलने वाले रिकॉर्ड को गैस एजेंसियों के रिकॉर्ड से मैच किया जाएगा। अंतर आने पर कार्रवाई की जाएगी। कामर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी कब ली और सिलेंडर कितने दिन चला इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
गैस की होम डिलीवरी करें
डिबाई। एसडीएम जय शंकर मिश्रा ने तहसील में तहसील के गैस वितरकों के साथ बैठक कर ग्राहकाें को सुगमता से गैस उपलब्ध कराने के आदेश दिए। उन्होंने शत प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में डिबाई, नरौरा, दानपुर के वितरक उपस्थित रहे। एसडीएम ने बैंडरों के मोबाइल नंबर भी लिये। बैंडर ब्लैक करते पकड़ा तो डीलर भी उतना जिम्मेदार होगा। शादी समारोह में घरेलू गैस का उपयोग मिलने पर कैटर, हलवाई को भी जेल भेजा जाएगा।
वितरण में धांधली बर्दाश्त नहीं
अनूपशहर। एसडीएम एसपी सिंह ने कहा कि एजेंसी और गैस वितरण में धांधली मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। बैठक में राजवीर सिंह आपूर्ति निरीक्षक, विपिन कौशिक, मुकेश शर्मा, मनीष कौशिक आदि शामिल रहे।
तहसीलदार ने बंटवाए सिलेंडर
शिकारपुर। बुधवार को एसडीएम ने तहसीलदार हेम सिंह को गैस का वितरण कराने के लिए गोदाम पर भेजा। गोदाम पर तहसीलदार की उपस्थिति में गैस का वितरण किया गया। वहीं, एजेंसी के कार्यालय पर गैस की बुकिंग की गई।