{"_id":"15894","slug":"Bulandshahr-15894-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नकलची पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नकलची पकड़े गए
Bulandshahr
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। जेएस कॉलेज में बुधवार को तृतीय पाली में बीए फाइल अंतिम वर्ष में चार विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। कक्ष निरीक्षक ने स्टूडेंट्स की उत्तर पुस्तिकाएं सील कर विश्वविद्यालय भेज दी है। बुधवार को जेएस कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की 1500 छात्र-छात्राओं ने पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा दी। तृतीय पाली में परीक्षा दे रहे चार स्टूडेंट्स को उड़न दस्ते ने नकल करते पकड़े लिया। उड़न दस्ते ने तत्काल उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर विश्वविद्यालय भेज दिया। तृतीय पाली में करीब 950 स्टूडेट्स ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर लंबा था मगर ईजी था। छात्र राहुल ने बताया कि औसत से कम मेहनत करने वाले विद्यार्थी भी उत्तीर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन