{"_id":"15864","slug":"Bulandshahr-15864-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे
Bulandshahr
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुलावठी। ग्राम बराल में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हुई तथा जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। जिनमें एक महिला भी शामिल है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थानेे में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने घायलों की सरकारी अस्पताल में डॉक्टरी जांच कराई है।
एक पक्ष की ओर से बराल निवासी विनोद पुत्र भगवानदास ने गांव के चार लोगों को नामजद करते हुए उन पर आरोप लगाया है कि लाठी-डंडों और फावड़े से हमला किया गया। इस दौरान पत्नी सुमन घायल हो गई। पुलिस ने विनोद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
दूसरी ओर बराल निवासी रणवीर ने सुमन और विनोद को नामजद करते हुए मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रणवीर की तहरीर पर धारा 323 एवं 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।