{"_id":"15861","slug":"Bulandshahr-15861-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की जान गई
Bulandshahr
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। खुर्जा जंक्शन, दिल्ली अौर जेवर क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई अौर एक दंपति समेत तीन घायल हो गए।
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को रात साढ़े नौ बजे रेलवे फाटक के समीप एक युवक कानपुर से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेेस की चपेट में आ गया। इससे युवक के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने हादसे की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने टुकड़े एकत्र कर शव रेलवे स्टेशन पर शिनाख्त के लिए रखा, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने युवक के शरीर के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम को भेजा।
उधर, मंगलवार को सुबह पौने आठ बजे खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हाथरस पैसेंजर में चढ़ते वक्त मूंड़ा खेड़ा निवासी जावेद पैर फिसलने से नीचे गिर गया। इससे युवक जख्मी हो गया। रेलवे कर्मचारी घायल को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
खुर्जा में सोमवार की रात में दिल्ली में गांधी नगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में नगर के मोहल्ला नया गंज निवासी युवक की मौत हो गई। मोहल्ला नया गंज निवासी मुन्ना लाल गौतम का पुत्र मनोज (40 साल) दिल्ली में कुछ वर्षों से कपड़ों का कारोबार करता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मनोज दिल्ली के सरोजनी नगर में रहता था। सोमवार की रात में वह अपने दोस्तों को कार से आगरा छोड़कर दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान गांधी नगर क्षेत्र में एक ट्रक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। इससे मनोज की मौके पर मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने मनोज के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। हादसे की खबर मिलते ही मनोज के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मनोज का शव लेने दिल्ली रवाना हो गए। देर शाम तक परिजन युवक का शव लेकर नगर में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
जेवर क्षेत्र के गांव रनहेरा निवासी प्रकाश और उसकी पत्नी शकुंतला मंगलवार शाम बुग्गी लेकर वीरमपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान झाझर मार्ग पर गांव के पास ट्रक ने बुग्गी में टक्कर मार दी। इससे बुग्गी पलट गई और दंपति घायल हो गए। घायल दंपति को बुलंदशहर में भर्ती कराया है।