फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ड्रेस घोटाला प्रकरणः नोटिस से आक्रोश

ड्रेस घोटाला प्रकरणः नोटिस से आक्रोश

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ड्रेस घोटाला मामले में 154 परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से रिकवरी को लेकर शिक्षकों ने रोष जताया है। बीएसए कार्यालय परिसर में हुई बैठक में शिक्षकों ने प्रधानाध्यापकों पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने इस मामले में बीएसए के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एससी-एसटी-पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक माध्यमिक बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने बैठक की। मंडलीय अध्यक्ष वेदप्रकाश गौतम ने ड्रेस घोटाले में अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते कहा कि वे इस बारे में तत्कालीन डीएम को ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बाद से डीएम ने रेडीमेड ड्रेस खरीद पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी ग्राम प्रधान, सर्वशिक्षा अभियान से जुड़े समन्वयकों यहां तक कि बीएसए के इशारे पर कुछ अध्यापकों और ग्राम शिक्षा समिति ने रेडीमेड ड्रेस खरीद कर वितरित की। उन्होंने कहा कि बीएसए रिकवरी नोटिस देने की बात कहकर अध्यापकों की छवि बिगाड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि ड्रेस घपले में सभी ग्राम प्रधानों, खंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक वित्त लेखा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो। नरेश कुमार, अमित कुमार, पुष्पादेवी, उज्मा, नवल किशोर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed