{"_id":"572635854f1c1b57035cd113","slug":"951-will-increase-the-charm-of-the-village-green","type":"story","status":"publish","title_hn":"951 गांवों की रौनक बढ़ाएगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
951 गांवों की रौनक बढ़ाएगी हरियाली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 01 May 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
village
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के 951 ग्राम पंचायतों का सौंदर्यीकरण होगा। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने डीपीआरओ से सभी ग्राम पंचायतों की कार्य योजना बनाने को कहा है। बता दें कि इस साल 951 गांवों समेत जनपद में छह लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधों की रोपाई जुलाई में की जाएगी। इसी क्रम में बुलंदशहर में 2.50 लाख पौधे रोपे जाने हैं।
विज्ञापन
डीएम ने प्रत्येक गांव में तालाब खोदने का आदेश दिया है। तालाब की खुदाई मनरेगा के तहत कराई जाएगी। पुराने तालाबों की नापतौल के बाद जिन तालाबों पर अवैध कब्जा होगा उनसे कब्जा हटवाया जाएगा। इसके लिए पुलिस और पीएसी की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
पौधरोपण तालाबों के आसपास, मुख्य मार्गों और ग्राम पंचायत की खाली भूमि पर किया जाएगा। तालाब क्षेत्र को पार्क के अंदाज में विकसित किया जाएगा। डीएम ने वन विभाग के अफसरों को पौधरोपण का ले-आउट बनाने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
उर्जा, उद्यान, कृषि, भूमि विकास, ग्राम्य विकास, पशुधन, दुग्ध, मत्स्य, सहकारिता, गन्ना, सिंचाई, उच्च शिक्षा, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भी योजना पर काम किया जाएगा।