{"_id":"6aeeb53bbc0120e27f07c13d","slug":"8-year-old-girl-murdered-in-bulandshahr-s-sikandrabad-accused-on-the-run-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवान बना पड़ोसी किरायेदार!: सिकंदराबाद में आठ साल की बच्ची का अपहरण, दरिंदगी के बाद हत्या, यहां मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान बना पड़ोसी किरायेदार!: सिकंदराबाद में आठ साल की बच्ची का अपहरण, दरिंदगी के बाद हत्या, यहां मिली लाश
Sat, 07 Nov 2026 11:04 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:04 AM IST
सार
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में आठ साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव घर से दूर एक प्लाट में मिला है। आरोपी पड़ोसी किरायेदार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
बुलंदशहर में दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र में एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी। बच्ची का शव उसके घर से कुछ दूरी पर जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान कर ली है।
पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बच्ची के पिता के साथ नौकरी करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ पीड़ित परिवार के साथ ही एक मकान में किराए पर रहता था।
बच्ची के पिता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Trending Videos
आरोपी की पहचान और तलाश
पुलिस द्वारा की गई जांच में आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी बच्ची के परिवार के साथ ही एक ही मकान में किराए पर रहता था। वह बच्ची के पिता का सहकर्मी भी था। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।