फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   69 villages will be developed with Rs 13.80 crore

Bulandshahar News: 13.80 करोड़ रुपये से होगा 69 गांवों का विकास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
69 villages will be developed with Rs 13.80 crore
बुलंदशहर। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल जिले के 69 गांवों के विकास पर 13.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गांवों में विकास कार्य शुरू कराने के लिए 10-10 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन गांवों में जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) प्रमुख योजनाओं में से एक है। इस योजना में उन गांवों को शामिल करने का प्रावधान है, जहां 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या निवास करती हो। ताकि इन गांवों को शत प्रतिशत आदर्श ग्राम का दर्जा दिया जा सके। इन गांवों का एकीकृत विकास सुनिश्चित किया जा सके। ऐसे गांवों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए वहां अपेक्षित सभी भौतिक सुविधाएं और सामाजिक संरचना हो सके।
विज्ञापन

योजना के तहत चयनित एक गांवों के विकास पर 20 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इस राशि से गांव में पेयजल और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें, आवास और विद्युत व्यवस्था आदि विकास के कार्य शामिल हैं। इस योजना को संचालित करने की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल 69 गांवों को पहली किस्त के तौर पर 10-10 लाख रुपये जारी हो गए हैं। यह राशि 6.90 करोड़ रुपये है। इस राशि से इसी माह से विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के अलावा कार्यदायी संस्थाओं को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed