फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   62 corona positive in bulandshahr

43 कैदी समेत 62 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 75 हुए डिस्चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
62 corona positive in bulandshahr
43 कैदी समेत 62 मिले संक्रमित, 75 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला कारागार में कोरोना संक्रमित कैदी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को 43 कैदी समेत 62 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसमें दो बैंककर्मी, एक स्वास्थ्य कर्मी और एक गुड़गांव में कार्यरत व्यक्ति भी शामिल है। वहीं, 49 कैदी समेत 75 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जनपद में कुल केस 2113 हो गए हैं। जिसमें 44 की मौत और 1736 अब तक डिस्चार्ज हो चुके है, शेष 333 का उपचार चल रहा है।

जिला कारागार में मंगलवार को जहां 22 कैदी संक्रमित मिले थे, वहीं, बुधवार को 43 कैदियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही बुलंदशहर नगर के यमुनापुरम निवासी यूपी ग्रामीण बैंक में कार्यरत दो बैंक कर्मी समेत तीन, राधानगर में दो, दुर्गापुरम और धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दानपुर पीएचसी पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी और गुड़गांव से आया हुआ एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। बीबीनगर की सुनारों वाली गली में मां-बेटा, अरनियां के सारसौल निवासी पिता-पुत्री, स्याना के पुराना पोस्ट ऑफिस व पट्टी हरनाम निवासी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा गुलावठी के खैरपुर, खुर्जा के किर्रा, जहांगीराबाद के ज्वासा और सिकंदराबाद के गांव बड़ौदा में एक-एक संक्रमित मिला। जबकि, कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 49 कैदी समेत 75 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed