फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   6 days left for UG registration

Bulandshahar News: यूजी में पंजीकरण कराने के लिए रह गए छह दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं के पास छह दिन बचे हैं। पंजीकरण के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से 30 जून तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल और आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में पंजीकरण कराने में विद्यार्थी किसी तरह की गलती न करें, क्योंकि संशोधन का मौका नहीं मिलेगा। बताया कि जिले में 78 कॉलेज संचालित हैं। इनमें 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होगा। 30 जून तक पंजीकरण के बाद प्रवेश के लिए मेरिट तैयार की जाएगी। इसके साथ ही फिर कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर प्रवेश शुरू हो जाएंगे। इसके लिए सभी कॉलेजों की ओर से तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बताया कि प्रवेश के लिए कॉलेजों में अलग-अलग कक्षाओं के काउंटर बनाए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रवेश कराने के लिए जिन विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। वह अपने सभी जरूरी कागजात बनवा लें, ताकि प्रवेश के वक्त समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed