{"_id":"689b74c46841cc241504eba7","slug":"460-lakh-rupees-cheated-on-the-pretext-of-crypto-currency-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-138763-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: क्रिप्टो करेंसी का झांसा देकर 4.60 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: क्रिप्टो करेंसी का झांसा देकर 4.60 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में साइबर ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगा पाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती साबित हो रहा है। वहीं, अब शातिर साइबर ठगों ने जहांगीराबाद के गांव सांखनी निवासी नईम अब्बास को टेलीग्राम के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी का झांसा देकर 4.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना साइबर क्राइम में जहांगीराबाद के गांव सांखनी निवासी नईम अब्बास ने तहरीर देकर बताया कि टेलीग्राम पर साइबर ठगों ने उससे संपर्क किया और क्रिप्टो करेंसी का लालच देकर उससे लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। आरोपी मनोहर लाल कुमार और शालिनी वेंकाटेशन ने उससे अलग-अलग बैंक खातों में 13 अप्रैल को 7500 रुपये, 12 हजार 500 रुपये, 20 हजार रुपये, 14 अप्रैल को 10 हजार रुपये, 15 अप्रैल को 10 हजार रुपये, 18 अप्रैल को 10 हजार रुपये, 19 अप्रैल को चार बार में 1.70 लाख रुपये जमा कराए।
इस तरह उससे कुल 4.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित के अनुसार जब उसने साइबर ठगों द्वारा बनाए गए खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया तो कोई धनराशि नहीं निकल सकी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर टीम को जांच के लिए लगाया गया है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।