{"_id":"5914a5034f1c1b1d68851728","slug":"45-samples-fail-detergent-also-in-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 नमूने फेल, दूध में भी डिटरजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 नमूने फेल, दूध में भी डिटरजेंट
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 12 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
milk
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक उदासीनता का फायदा उठाकर मुनाफाखोर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने में जुटे हैं। दूध, अरहर की दाल और सरसों के तेल समेत 10 खाद्य पदार्थों में हानिकारक तत्वों की मिलावट सामने आई है। लखनऊ प्रयोगशाला ने 92 खाद्य नमूनों की रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन
इनमें से 45 नमूने शुद्धता के पैमाने पर खरे नहीं उतर पाए। शिकारपुर के गांव मिलक करीरा में कल्लू खां की डेयरी से लिए गए दूध के नमूने में डिटरजेंट पाया गया है। गौरतलब है कि सहायक आयुक्त खाद्य रामनरेश यादव ने 15 अप्रैल को शिकारपुर के गांव मिलक करीरा में कल्लू खां की डेयरी पर छापा मारा था।
विज्ञापन
टीम ने मौके से करीब 2500 लीटर दूध, ग्लूकोज, टी-पॉल लिक्विड, ईजी पाउडर, अज्ञात अर्द्ध ठोस पदार्थ, चूना, दूध पाउडर और उपकरण जब्त किए थे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार तंवर ने दूध का नमूना प्रयोगशाला भेजा था। शेष दूध नष्ट करा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 92 फूड आइटमस की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इनमें से 45 खाद्य नमूने शुद्धता की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए। सीएफओ मनोज कुमार तंवर ने बताया कि कल्लू खां की डेयरी से लिए गए दूध के नमूने में डिटरजेंट निकला है।
इसके अलावा सरसों के तेल में रासायनिक रंग, अरहर की दाल पर प्रतिबंधित खेसारी दाल और कचरी (नमकीन) में रासायनिक तत्व पाए गए हैं। राइस ब्रांड आयल और बेसन में प्रतिबंधित तत्व की मिलावट मिली है। कुल मिलाकर खाद्य सामग्री के 10 नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। 29 नमूने अधोमानक, छह नमूने मिथ्याछाप भी हैं।
खाद्य सामग्री नमूने स्टेटस
अरहद दाल एक असुरक्षित
तिल एक अधोमानक
दूध 13 अधोमानक
दूध 01 असुरक्षित
कचरी 02 असुरक्षित
बेसन 03 अधोमानक
रिफाइंड 01 अधोमानक
क्रीम 01 अधोमानक
चटनी 01 अधोमानक
सरसों का तेल 03 असुरक्षित
लाल मिर्च पाउडर 01 अधोमानक
पनीर 04 अधोमानक
जैली 01 अधोमानक
मैदा 01 अधोमानक
छेना रसगुल्ला 03 अधोमानक
छेना 01 अधोमानक
यीस्ट 01 अधोमानक
वनस्पति 02 अधोमानक
कार्बाइड बिएवरेज 02 मिथ्याछाप
स्लो प्वाइजन की तरह
सीएमओ एनके तिवारी का कहना है कि असुरक्षित खाद्य सामग्री के सेवन से किडनी, लीवर फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। कुल मिलाकर असुरक्षित फूड सामग्री इंसान की सेहत के लिए स्लो प्वाइजन का काम करती है।
92 नमूनों में से 45 नमूने मानक पर खरे नहीं उतरे हैं। कल्लू खां की डेयरी से लिया गया दूध का नमूने में डिटरजेंट निकला है। दूध समेत 10 नमूने असुरक्षित बाकी 35 नूमने मिथ्याछाप और अधोमानक पाए गए हैं। नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। असुरक्षित फूड आइटम मामलों में केस सिविल कोर्ट में दर्ज कराया जाएग। अधोमानक मिथ्याछाप केस में वाद एडीएम प्रशासन की कोर्ट में चलेगा।
- मनोज कुमार तंवर, चीफ फूड सेफ्टी अधिकारी