फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   421 women groups received Rs 30,000 each

Bulandshahar News: 421 महिला समूहों को मिले 30-30 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
421 women groups received Rs 30,000 each
बुलंदशहर। जिले में 421 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को 30-30 हजार रुपये की राशि मिल गई है। समूह को यह राशि शासन की रिवाॅल्विंग फंड (चक्रणीय निधि) के तहत जारी की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि बताया कि यह राशि गठित किए गए नए स्वयं सहायता समूहों को प्रदान की जाती है। जिले में गठित समूहों से जुड़ीं महिलाएं सिलाई, बुनाई, अगरबत्ती, पेपर निर्माण, ब्यूटी पार्लर और डेयरी सहित विभिन्न लघु उद्योगों से जुड़कर आय अर्जित कर सकेंगी। इससे न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। जनपद में वर्तमान में करीब 14 हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं कृषि, पशुपालन और अन्य लघु उद्योगों से जुड़कर अपनी आय में निरंतर वृद्धि कर रही हैं। बताया कि जिले में नए स्वयं सहायता समूहों के गठन का काम जारी है। प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित कर उनसे महिलाओं को जोड़ा जाए ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed