फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   42 powerhouse Breakdown

हजारों घरों की बत्ती गुल

Mon, 23 May 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 23 May 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
42 powerhouse Breakdown
धूल भरी आंधी के बाद छाए अंधेरे में वाहनों की लाइट जलाकर चलते वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला

तेज आंधी और बारिश के कारण जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। 42 बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन की स्थिति हो गई, जिससे जिले के हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं, अधिकांश बिजलीघरों में देर शाम तक सप्लाई सुचारु कर दिया तो कुछ बिजलीघर क्षेत्र में समाचार लिखे जाने तक लाइन निर्माण के कारण ब्रेकडाउन की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब चार बजे आई तेज आंधी और बारिश के कारण जिले के 42 बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन हो गया। आंधी के कारण जनपद के जहांगीराबाद देहात, अनूपशहर, गुलावठी, औरंगाबाद, ऊंचागांव, शिकारपुर आदि क्षेत्रों की करीब दर्जनभर लाइनें गिर गईं।
विज्ञापन


इसके अलावा करीब 100 से ज्यादा पोल उखड़ गए, जिससे हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। 14 बिजलीघरों के अंतर्गत लाइनों को ठीक करने का काम चल रहा है। इन बिजलीघरों की आपूर्ति मंगलवार तक सुचारु हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी-बारिश के कारण पावर कारपोरेशन को करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसई राकेश कुशवाहा ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। जहां लाइनें और पोल गिर गए हैं, वहां उन्हें ठीक किया जा रहा है। मंगलवार तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना
आंधी के बाद आई बरसात ने मौसम सुहाना कर दिया। कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली।  मौसम विशेषज्ञों की ओर से पहले ही आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही थी। सोमवार सुबह छाए बादलों और तेज हवाओं ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया।


फिर दोपहर में गर्मी ने पहले जैसा ही अपना रंग दिखाया। दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक धूल भरी आंधी शुरू हो गई। आंधी के बाद आई बारिश ने मौसम कूल-कूल कर दिया। लोगों के साथ पशु और पक्षियों ने भी राहत की सांस ली है। दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा, जबकि बरसात के बाद पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed