{"_id":"5c30f730bdec223d834c477a","slug":"41546712880-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स पर शिक्षक स्थानांतरण का फर्जी आदेश वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्स पर शिक्षक स्थानांतरण का फर्जी आदेश वायरल
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर शिक्षक स्थानांतरण का फर्जी आदेश वायरल
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रयागराज के नाम से व्हाट्सएप पर अंतर जनपदीय स्थानांतरण का फर्जी शासनादेश वायरल हो रहा है। इसे निदेशक ने गंभीरता से लेते हुए आदेश वायरल करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बीएसए को पत्र भेजकर ऐसी गलत अफवाह फैलाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के भी निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का हर वर्ष अंतर जनपदीय स्थानांतरण होता है। विगत वर्ष 300 से अधिक शिक्षकों के स्थानांतरण दूसरे जिलों में किए गए थे। जबकि इस प्रक्रिया के तहत 550 से अधिक शिक्षक दूसरे जिलों से बुलंदशहर आए थे। अब करीब 15 दिन पूर्व बेसिक शिक्षा निदेशक प्रयागराज के आदेश से एक फर्जी शासनादेश व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। यह आदेश अंतर जनपदीय स्थानांतरण से संबंधित है। यह फर्जी आदेश जारी होते ही कुछ शिक्षकों ने इसके लिए आवेदन भी कर दिया। जब इस बारे में विभागीय अफसरों को पता चला तो हड़कंप मच गया। वहीं, बेसिक शिक्षा निदेशक ने मामले को गंभीरता लेते हुए आदेश वायरल करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। निदेशक ने बीएसए को भी पत्र जारी कर गलत अफवाह फैलाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण का जो आदेश व्हाट्सएप पर जारी हुआ है वह गलत है। इस मामले में शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है। बेसिक शिक्षा निदेशक का आदेश प्राप्त हो गया है। इस पर ऐसी गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर करवाई जाएगी।