{"_id":"5bb658c4867a5528e70b2e2a","slug":"41538676932-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार : डॉ महेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार : डॉ महेश शर्मा
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार : डॉ महेश शर्मा
जहांगीरपुर। जेवर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। बृहस्पतिवार को जन संवाद अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बे में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद डा. महेश शर्मा ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और उसे पूरा कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से जहां क्षेत्र का विकास होगा वहीं यहां के लाखों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। एयरपोर्ट के लिए प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। सबसे ज्यादा समस्या प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की रही। महिलाओं ने वृद्धा पेंशन की समस्या रखी। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। मौके पर एसडीएम प्रसून द्विवेदी, सीओ शरद शर्मा, तहसीलदार विजयशंकर, कोतवाल जेवर सुरेंद्र सिंह भाटी, नगर पंचायत के ईओ अशोक कुमार खरवार, चेयरमैन जयप्रकाश शर्मा, डॉ दिनेश पाल सिंह, अरविंद कुमार, अरविंद कुमार, कुलभूषण शर्मा, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।