{"_id":"578bc1014f1c1b9332c4b880","slug":"400-villages-black-out-of-the-dark-in-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ब्लैक आउट 400 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ब्लैक आउट 400 गांवों में अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के चलते जिलेभर में ब्लैक आउट हो गया है। जिला मुख्यालय, तहसील, कस्बों के अलावा करीब 400 से ज्यादा गांवों में बिजली संकट गहरा गया। बारिश में लाइन ट्रिप होने, इंसुलेटर फेल होने और फाल्ट की संभावना से करीब 50 से ज्यादा बिजलीघरों पर घंटों तक ब्रेकडाउन की स्थिति बनी रही।
कई एचटी लाइन ट्रिप करने से धरपा ट्रांसमिशन से हुए ब्रेकडाउन के कारण स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। गर्मी से राहत और किसानों के लिए बारिश जहां राहत लेकर आई है तो वहीं बिजली व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। पिछले तीन-चार दिन से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश ने जिलेभर के बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन कर दिया है।
कई एचटी लाइनों में ट्रिपिंग के कारण धरपा ट्रांसमिशन से हुए ब्रेकडाउन ने स्थिति ज्यादा बिगाड़ दी है। जिला मुख्यालय के अलावा जहांगीराबाद, खुर्जा, ककोड़, चोला, शिकारपुर, छतारी, पहासू, अहार, ऊंचागांव, अरनिया, औरंगाबाद, स्याना, डिबाई, गुलावठी, सिकंदराबाद आदि क्षेत्रों के करीब 50 से ज्यादा बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन की स्थिति है।
विज्ञापन
इसके कारण नगर क्षेत्रों के साथ-साथ करीब 400 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। चोला क्षेत्र के करीब 30 गांवाें में तो पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। खानपुर, खबरा, दाउदपुर, कादिलपुर, नगलाबंशी, गांगरौल, शेरपुर, सुल्तानपुर, ख्वाजपुर, चोला, वंचावली, कोंदू, लोहाकर, शिखेड़ा, धमेड़ा, भोरावास, नगला इलाहाबाद, सहायपुर, कनकपुर, पचौता, निठारी, फतेहपुर जादों आदि गांवों में बिजली संकट गहरा गया है।
40 घंटे से बिजली गुल, टेंशन फुल
देहात क्षेत्र में फाल्ट के चलते करीब 50 गांवों की बिजली तीन दिन से गुल है। इसका कारण बिजली घर पर तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। गांवों में बिजली नहीं आने से पीने के पानी का संकट भी गहरा गया है। वहीं, जंक्शन क्षेत्र में पिछले 40 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान है।
देहात क्षेत्र के गांव हजरतपुर, धरपा, किर्रा, अच्छैजा, माछेपुर, गगराई, अगौरा समेत करीब 50 गांवों की आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली न रहने से गांवों में चलने वाले लघु उद्योग भी बंद हैं। एक्सईएन आनंद पांडेय ने बताया कि धरपा बिजलीघर पर फाल्ट के चलते समस्या आ रही है। उसे ठीक करने का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
200 गांवों को मिलेगी लोकल कटौती से राहत
अगले साल से बुलंदशहर और हापुड़ के करीब 200 गांवों को लोकल कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। कस्बा क्षेत्र के रूखी गांव में अगले साल तक 220 केवीए का पावर हाउस बनकर तैयार हो जाएगा। इसके शुरू होने से काफी हद तक बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।
गर्मी शुरू होते ही बिजली की अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज के चलते नलकूपों की मोटर फुंकने के साथ आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकते रहते हैं। अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने अताया कि क्षेत्र के गांव रूखी में प्रस्तावित 220/132 केवीए बिजलीघर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
करीब 60 बीघा जमीन पर बन रहे इस बिजलीघर की बाउंड्री का काम शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहार कृपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल बाउंड्री का काम शुरू हो गया है।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
बिजलीघर के निर्माण के बाद क्षेत्र के गांव रवानी कटीरी, हयातपुरा, बसीबांगर, भगवानपुर, जलालपुर, रूखी, बुकलाना, बनभौरा, घुंघरावली, चंदियाना, बरवाला, भड़कऊ, बरहाना, कस्बा बुगरासी सहित सैकड़ों गांवाें को लाभ मिलेगा। इसके अलावा जनपद की सीमा से सटे बहादुरगढ़ और आलमनगर को भी इसका लाभ मिलेगा।