{"_id":"56eedc554f1c1ba334f14f9a","slug":"400-crore-will-transform-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 करोड़ रुपये से होगा बुलंदशहर का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 करोड़ रुपये से होगा बुलंदशहर का कायाकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
money
वित्त वर्ष 2016-17 में जिला योजना का बजट 400 करोड़ रुपये होगा। गत वर्ष 376 करोड़ की जिला योजना को शासन ने हरी झंडी दी थी। विभागाध्यक्षों ने प्रस्ताव अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग में जमा कराने आरंभ कर दिए हैं। जिला योजना की बोर्ड बैठक अप्रैल माह में प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
जिला योजना के बजट से खास तौर पर जनपद में विकास कार्य जैसे सड़क, नाली, खड़ंजा आदि का निर्माण कराया जाता है। नलकूप, हैंडपंप की व्यवस्था भी होती है। पिछले साल 376 करोड़ रुपये की जिला योजना शासन को भेजी गई थी, जिसे शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी थी।
विज्ञापन
इस साल जिला योजना के बजट में 24 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। 400 करोड़ रुपये की जिला योजना को हरी झंडी दिखाई गई तो जनपद की कायापलट हो जाएगी। इसी क्रम में सीडीओ ने सभी विभागों से प्र्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन
बाकायदा चिट्ठी जारी की गई है। कई विभागों ने अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग में विकास संबंधी प्रस्ताव जमा करा दिए हैं। प्रस्तावों पर जिला योजना की बोर्ड बैठक में चर्चा होगी।